फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पोल से टकराई, चालक की मौत

Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा हेलू के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान कार चालक की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी रनवीर सिंह (40) वर्ष पुत्र अनार सिंह रिश्तेदार नीरज पुत्र जयचंद के साथ कार से एक भागवत कथा में भाग लेने के लिए डुडहा जा रहे थे। कार रनवीर चला रहा था।
विज्ञापन


खेड़ा हेलू के पास एक बाइक सवार के सामने आने पर रनवीर ने उसे बचाने का प्र्र्र्र्र्रयास किया। लेकिन वह कार पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और कार पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने के दौरान रनवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 दूसरी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव चौपुला के पास हुई। जहां बाइक से जा रहे सुंदर पुत्र हेतराम निवासी नगला हरराय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। तीसरी घटना चौबिया थाना क्षेत्र के गांव क़ुसेली के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दीप चंद पुत्र हुकुम सिंह निवासी खेड़ा हेलू और कौशल पुत्र मदनलाल निवासी नव शहरा शिकोहाबाद घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें