फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोवंश से टकराई कार, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात कार से गोवंश टकरा गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। किलोमीटर संख्या 134 के पास कुदरैल क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई। हादसे से कार सवार योगेंद्र और उनकी पत्नी पिंकी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सैफई भेजा। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें