सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुुरुवार को उनवा संतोषपुर के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैंफई में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली के ओखला निवासी ओवैस अहमद सिद्दीकी (23) कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में ओवैस के पिता एहसान अहमद, मां फरिआल अहमद, बहन आरशिया फातिमा, व आयशा फातिमा भी सवार थीं।
एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 113 पर उनवा संतोषपुर के पास गांव चलती कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी।
यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां ओवैस की मौत हो गई। घायल आयशा ने बताया कि लखनऊ और आजमगढ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।