भरथना। रविवार को तड़के अप राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से गाय टकरा गई। गाय के चीथड़े उड़ गए। इंजन आदि चेक करने के लिए ट्रेन को 5 मिनट तक रोका गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
रविवार की सुबह 5.35 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर अप लाइन पर स्थित 1137/19 के समीप कानपुर की तरफ दिल्ली जा रही 12309 राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से एक गाय टकरा गई। गाय के टकराते ही चालक ने ट्रेन रोक कर इंजन की पड़ताल की गई।
पीडब्लूआई टीम कर्मियों ने पटरी व इंजन से मांस के टुकड़े हटाये। इसके बाद ट्रेन को 5 मिनट बाद 5.40 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया।