फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से कैंटीन में लगी आग, दो झोपड़ियां जलीं

Tue, 09 May 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुरबिया टोला ढाल पर पानी की टंकी के पास रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से कैंटीन में आग लग गई। पास में बनी दो झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। आग से लगभग चार लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के पुरबिया टोला ढाल पर रविवार रात करीब दो बजे शिवम शर्मा की कैंटीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपड़ोस के लोगों ने उसके भाई दीपक को सूचना दी। दीपक करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। जानकारी पर दमकल टीम भी पहुंच गई। हालांकि तब तक आग ने पास में रखी दो झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।
आग से कैंटीन में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जला है। वहीं पास में बनी झोपड़ी में रह रहीं भूरी बेगम ने बताया कि रात में उनके बेटे सोनू को लपटें दिखाई दीं। पूरा परिवार झोपड़ी से बाहर निकल आया। झोपड़ी जल गई। बेटी की शादी के लिए रखे 10 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान भी जल गया। दूसरी झोपड़ी में रह रही खुशबू ने बताया कि करीब 50 हजार का सामान जल गया। कोतवाली थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि कैंटीन संचालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें