फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड रिपोर्ट में सफारी के शेर कैनाइन डिस्टेंपर मुक्त

Fri, 14 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
asiatic lion - फोटो : gujrattourism
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में शेरनी हीर को छोड़कर सभी शेर कैनाइन डिस्टेंपर के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। यह खुलासा वियना भेजे गए शेरों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हुआ है। जिससे सफारी प्रशासन की खुशी का ठिकाना नहीं है। माना जा रहा है कि लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन के  असर से जल्द ही हीर भी सीडी से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन


लायन सफारी में एक के बाद एक पांच शेरों को काल के गाल में पहुंचाने वाले कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण ने इटावा सफारी पार्क के साथ साथ विश्व भर के पशु विशेषज्ञों को हिला दिया था। इसके बाद आईवीआरआई की रिपोर्ट में सफारी में शेष बचे अन्य सभी शेरों में भी सीडी का संक्रमण पाए जाने से इस संक्रमण को एशियाटिक शेरों की नस्ल के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। जिसके बाद सफारी पहुंचे ब्रिटेन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया व देश के पशु विशेषज्ञों ने अमेरिका में तैयार की गई लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन का प्रयोग सफारी के शेरों पर करने का फैसला किया।

10 जुलाई 16 को शेरों में पहली बार लाइव वैक्सीन दी गई। वैक्सीन दिए जाने के दो माह बाद यह जानने के लिए कि वैक्सीन का शेरों पर क्या असर हुआ है उनके  ब्लड, अंाख, मल, मूत्र, नाक के तरल के सैंपल जांच के लिए वियना आस्ट्रेलिया भेजा गया था। वियना से इन सभी शेरों के सैपल की रिपोर्ट सफारी आ गई है। जिसमें पशु विशेषज्ञ डॉ नोवार्ड नटनी ने साफ किया है कि हीर को छोड़कर किसी भी शेर में अब कैनाइन डिस्टेंपर का संक्रमण नहीं है।
विज्ञापन


हीर में भी जो संक्रमण पाया गया है वह बहुत ही मामूली है जो अगले कुछ दिनों में नार्मल होने की संभावना है। शावकों के जन्म के बाद आस्ट्रेलिया से सफारी पहुंची इस रिपोर्ट के  बाद एक ही सप्ताह में यह दूसरी खुशी आई है। जिससे सफारी प्रशासन के साथ साथ वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र से जुडे़ उच्चाधिकारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।

 शेरों को लाइव कैनाइन डिस्टेंपर की वैक्सीन दिए जाने के दो माह बाद सफारी प्रशासन ने शेरों के सैंपल वियना के साथ आईवीआरआई को भी भेजे थे। वियना से रिपोर्ट आने के बाद अब सफारी प्रशासन को आईवीआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है।

जिसके बाद इस बात पर पूरी तरह से मुहर लग जाएगी कि लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं और इससे न सिर्फ सफारी के शेर सुरक्षित होंगे बल्कि एशियाटिक शेरों की नस्ल पर मंडराया खतरा भी दूर हो जाएगा।

इटावा सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल का कहना है कि उन्होंने आईवीआरआई को वियना से आई रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे दी है और जल्द ही आईवीआरआई से भी सैंपल की रिपोर्ट भेजे जाने को लिखा है।

विाना भेजे गए सैंपल में सीडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हुई शेरनी ग्रीष्मा का भी सैंपल शामिल था। खास बात ये है कि सफारी पहुंची रिपोर्ट में ग्रीष्मा को भी कैनाइन डिस्टेंपर मुक्त बताया गया है। ऐसे में एक ओर वेटनरी हॉस्पिटल में गंभीर रूप से बीमार शेरनी ग्रीष्मा के भी ठीक होने की संभावना जागने लगी हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें