भरथना चौराहा पर धरना प्रदर्शन करते छात्र व युवा।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टॉपर -2 की 21 फरवरी को हुई परीक्षा के पेपर लीक होने की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार अभ्यर्थियों ने भरथना चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया भी साथ रहे। छात्र नेताओं ने कहा कि 17 से 22 फरवरी तक हुई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीचर-2 की सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच सहित अन्य परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच की जाए। परीक्षा कराने वाले को तत्काल हटाया जाए। छात्रों की कमेटी बनाकर आयोग उसे मान्यता दे जिससे परीक्षा में नए सुधारों के बारे में कमेटी आयोग को सुझाव दे सके जिससे सिस्टम को पारदर्शी बनाया जा सके। प्रदर्शन में किशन यादव, सचिन यादव, सौरभ यादव, राहुल यादव, ऋषिकांत यादव, सोनू ठाकुर, आशु यादव, रामबाबू यादव, आशीष यादव, दीपक यादव, बाशू यादव, लालू प्रसाद यादव, पंकज कुशवाहा, विकास, अवनीश, राहुल, हरिओम, आनंद, सुधीर, सुशील जितेन्द्र, आर्य के अलावा अंशुल यादव सेवा समिति के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष गौरव यादव, गोपाल यादव, नवनीत यादव, नीलेश, अक्षय पाल, शिवम शर्मा, विवेक संयोजक दीपक यादव आदि शामिल रहे। सपा के पूर्व प्रवक्ता राकेश यादव ने भी छात्रों को संबोधित किया।