शहर में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद 18 जुलाई से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है।
सबसे पहले उन क्षेत्रों को कार्यसूची में शामिल किया गया है, जो पिछले साल संक्रामक बीमारियों के कारण हाईरिस्क श्रेणी में रहे हैं।
पिछले साल शहर के शांति कालोनी, प्रभु का अड्डा, भगवान अड्डा, रामनगर, विजय नगर, शिवकालोनी में मच्छर जनित रोग डेंगू का प्रकोप बुरी तरह से फैला था।
इस बार कमिश्नर कानपुर ने संचारी रोगों संबंधी बैठक में सबसे पहले उन्हीं मोहल्लों का चयनित कर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इन मोहल्लों में नगर पालिका गलियों, नालियों की सफाई कराएगी; इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के बाद सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नौशाबा फुरकान ने शुक्रवार को स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इन मोहल्लों में शनिवार और रविवार को संचारी रोग एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने की रणनीति तय हुई।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 18 जुलाई को शांति कालोनी, प्रभु का अड्डा एवं भगवान अड्डा मेें दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चार फांगिग मशीनें लगाकर फांगिग कराई जाएगी।
इसके साथ साथ सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन भी होगा। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामनगर, विजय नगर, पचावली रोड, ख्यालीराम वाटिका एवं शिव कालोनी में इसी तरह से अभियान चलाया जाए