फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में संभवता यह पहला मौका है जब कई विभागों के अफसरों ने बहुउद्देश्यीय शिविर में न पहुंचकर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाया है। फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को जसवंतनगर ब्लॉक परिसर में विभागीय योजनाओं से संबंधित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। दोपहर तक समाज कल्याण विभाग को छोड़कर अन्य विभाग के स्टाल नजर नहीं आए। इस वजह से ग्रामीण निराश होकर लौट गए।
शिविर लगाए जाने के निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी दिए थे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शिविर लगाने के लिए आदेश दिया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके ज्यादातर विभाग शिविर में नहीं पहुंचे। जिन विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे उनमें जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि शामिल हैं। लोगों का कहना है कि इन विभागीय अफसरों की लापरवाही को सरकार को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें