फोटो संख्या 19 जिला बाल चिकित्सालय में रखे कोरोना वैक्सीन के फ्रिज
- फोटो : ETAWHA
कोरोना वैक्सीन जनवरी में आ सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नुमाइश चौराहा स्थित जिला बाल चिकित्सालय को वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि पहले चरण में 9 हजार सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगेगा। आमजन के टीकाकरण के लिए एसएसपी से सहयोग मांगा गया है। पुलिस की निगरानी में ही टीकाकरण होगा।
वैक्सीन स्टोर बनाए गए जिला बाल चिकित्सालय में चार कैमरेे लगाए हैं, जिसका कंट्रोल रूम भी वहीं बनेगा। वैक्सीन रखने के लिए सात रेफ्रिजिरेटर रखे जाएंगे। तीन आ चुके हैं, चार आने बाकी हैं। वैक्सीनेशन बाल चिकित्सालय के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगा। यहां पर भी दो- दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।