फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास सोमवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के गांव समसपुरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र आशाराम ने पक्का बाग के पास मकान लिया था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से गांव जाने के लिए निकला। मानिकपुर मोड़ के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक राय ने बताया कि बाइक सवार के सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें