फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उसरई गांव के पास बंबा की पुलिया पर बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बा निवासी प्रदीप तिवारी (45) पड़ोसी अनिल सविता (42) के साथ बाइक से सोमवार सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज पिता की दवा लेने जा रहे थे। कर्री छिमारा रोड पर उसरई गांव के पास बंबा पुलिया पर छिमारा की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। कार सवार फरार है। पुलिस ने बाइक व कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें