दोस्त की शादी में बाइक से जा रहे तीन युवकों की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
मोहल्ला गिरधारीपुरा मंदिर दानसहाय निवासी भजन लाल के पुत्र की बारात बकेवर थाना क्षेत्र के नगला सिंह में गई थी। उसी बारात में मोहित पुत्र रामनारायण अपने दोस्तों सुखरा पुत्र पतरई, राम्मू पुत्र ध्रुव निवासीगण टीलाखुशहालपुर अपनी बाइक से जा रहे थे। कुंअरा ब्लाक के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।