फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इकदिल। थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के ऊपर शनिवार दोपहर डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे विवाहित बेटी को स्नातक की परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर पड़े पिता, बेटी और बेटे को महेवा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
चकरनगर के गांव नौगावां के रहने वाले ब्रह्मकान्त उर्फ कुलदीप (45) पुत्र श्यामसुंदर मायके आई अपनी विवाहित बेटी शानू पत्नी रामजी निवासी हीरापुर थाना अजीतमल औरैया को बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिलवाने के लिए बाबरपुर के रतनपुर गढ़ियां गए थे। साथ में 12 वर्षीय पुत्र ईशू भी था। तभी उपरोक्त स्थान पर पहुंचने पर बकेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर पड़ी बाइक गिरने से पिता ब्रह्मकान्त, बेटी शानू व बेटा आयुष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा के सिंगौली में आयोजित सांसद के मिनी सचिवालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे भाजपा जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी व जिला मंत्री जितेन्द्र गौड़ ने तीनों को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो अपनी कार रोककर पुलिस को हादसे की सूचना दी और तीनों घायलों को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ब्रह्मकान्त को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई मंगल शुक्ला ने बताया कि भाई बेटी को परीक्षा दिलाने इटावा जा रहे थे। तभी रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक खेतबाड़ी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें