उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने नौ से 11 जुलाई तक मंडियां बंद रखने का ऐलान किया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क माफ करने की मांग भाजपा सरकार तक पहुंचाने का यही चारा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बरसों से मंडी शुल्क माफ करने के लिए सरकारों से लगातार अपनी मांग रखता आ रहा है, लेकिन किसी भी सरकार ने व्यापारियों एवं किसानों के उत्पीड़न को दूर करने का प्रयास नहीं किया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने पुरानी गल्ला मंडी, नवीन मंडी, भरथना मंडी, जसवंतनगर मंडी के आढ़तियों से संपर्क कर नौ से 11 जुलाई तक आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। बताया इटावा मंडी के संरक्षक शिवनाथ सिंह यादव,
पुराना गल्लामंडी अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा, नवीन मंडी अध्यक्ष राजू वर्मा, जयवीर सिंह यादव, भर्थना मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जसवंतनगर मंडी अध्यक्ष सत्य प्रकाश, महामंत्री पंकज पोरवाल,
व्यापार मंडल अध्यक्ष भरथना बनर्जी पोरवाल, जसवंतनगर अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने तीन दिन तक मंडी बंद रखने का समर्थन किया है।
बंदी सफल बनाने के लिए पुरानी मंडी व नवीन मंडी के आढ़तियों में संरक्षक शिवनाथ सिंह यादव, फेरन सिंह यादव , विनोद महेश्वरी, जयवीर सिह यादव, ओवेंद यादव , गोविंद दुबे, बदन सिंह कुशवाह,
रामबाबू शर्मा, सुशील महेश्वरी, सुनील राजपूत, राजीव गुप्ता, राजेंद्र प्रताप अग्रवाल, मनोज दुबे, संजीव शर्मा, भुगे वर्मा, अनिल जैन ,आशीष गुप्ता , प्रदीप यादव ,टेनी लाला , छल्लू गुप्ता आदि ने व्यापारियों व किसानों से तीन दिन मंडी बंद रखने के निर्णय से अवगत कराया।