इटावा। रोडवेज परिवहन निगम चकरनगर और कर्री मार्ग पर जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। मार्च से इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हो सकता है जिससे यात्रियों को न केवल डग्गामार वाहनों के जोखिम से मुक्ति मिलेगी।
एआरएम अमित कुमार ने बताया कि सामान्य बसों के मुकाबले इन बसों में यात्रियों को 20 फीसदी कम किराया देना होगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। माना जा रहा है कि होली के त्योहार के तुरंत बाद इन दोनों रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम के मुताबिक जिले में तीन रूटों पर जनता बस सेवा को अच्छा फीडबैक मिला है। इसी को देखते हुए चकरनगर और कर्री मार्ग के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।