फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
फुलरई गांव के सामने हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फुलरई गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक हाईवे जाम रखा। घटनास्थल पर पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझाकर जाम  खुलवाया।
विज्ञापन

  जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसैना गांव निवासी शमीम (40) पुत्र इसरार और शान मोहम्मद (19) पुत्र लईक अली अपने गांव कुरसेना से ग्राम मीठेपुर भूसे की गाड़ी उतारने के लिए बाइक से जा रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे फुलरई गांव के समीप हाईवे पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने दोनों बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। युवक हेलमेट नहीं पहने थे। जिससे शमीम अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सैफई ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल के पास खड़े  फलकम (18) पुत्र शौकत अली निवासी कुरसेना गंभीर रूप से घायल हो गया।
    हादसे की खबर मिलते ही कुरसैना गांव से परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम हंसराज यादव, क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर, प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बात की। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस दौरान दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी बबली बेगम ने दर्ज कराई है। मृतक शमीम की 6 पुत्रियां और 3 पुत्र हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें