इटावा। सैफई क्षेत्र में कार सवार बस मालिक से अज्ञात कार सवार लोगों ने मारपीट कर दी। इससे उन्हें चोटें आयीं। उन्होंने जंजीर छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला केवल मारपीट का मानते हुए तीन नामजदों समेत अन्य के साथ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भरथना के नगला बली निवासी विपिन उर्फ विमल पुत्र बीरेंद्र सिंह के अनुसार बीते शुक्रवार की रात वह अपनी बस के पीछे कार से नोएडा जा रहे थे। सैफई क्षेत्र के गांव नगला कहरी रोड के आगे बिना नंबर कार सवारों ने उनकी कार रोक ली। उन्होंने सवारियों से पैसे क्यों लिए कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उनकी जेब से नकदी सहित गले में पड़ी जंजीर भी ले गए। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ऊसराहार के बदरिया पूठ निवासी जितेंद्र यादव, सनी यादव, नरेंद्र के खिलाफ मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।