ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बचे काम को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सड़क किनारे मिट्टी पर जियो सेल बिछाने के बाद उन पर अफ्रीकन घास लगाई जा रही है। इससे अब बारिश में मिट्टी का कटान नहीं होगा।
16 जुलाई को जालौन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। एक्सप्रेसवे की चित्रकूट से आने वाली लाइन के जीरो प्वाइंट पर निर्माण कार्य अधूरा था। इस वजह से जियो सेल और घास नहीं लग सकी थी। 23 जुलाई को झमाझम बारिश में मिट्टी कटान होने से एक्सप्रेसवे धसक गया था। पिछले कई दिनों से ताखा क्षेत्र में बारिश न होने से काम में तेजी आई है। मिट्टी का फिर से भराव करा दिया गया है।
कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकांन के मैनेजर सचिन जैन ने बताया कि चित्रकूट की ओर जाने वाली लेन पर 15 किलोमीटर की लेन पर जियो सेल (काले रंग की चार इंच की पट्टी) हो गया है। किसी एक्सप्रेसवे पर अफ्रीकन घास पहली बार लगाई जा रही है। एक महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।