फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा से अधिक अधिग्रहण पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
बेलाहार ग्राम पंचायत के लोगों ने अधिग्रहीत से अधिक रकवा भूमि लेने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बैनामा की गई भूमि से अधिक भूमि के अधिग्रहण को लेकर ताखा किसानों ने मंगलवार को तहसील में हंगामा किया। किसानों का आरोप रहा कि पुलिस और तहसील अधिकारी बलपूर्वक कार्यदायी संस्था को जबरन कब्जा करवा रहे हैं। कई चहेते लोगों की अधिग्रहण की गई भूमि को भी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड ताखा की बेलाहार ग्राम पंचायत के आधा सैकड़ा किसानों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि उनकी जितनी जमीन का बैनामा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किया है। उससे ज्यादा अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने जबरिया कब्जा कर रही कार्यदायी संस्था को रोका था। दो दिन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को रोक भी दिया गया था। बाद में भरथना पुलिस और तहसील ताखा के अधिकारी और कर्मचारियों ने जबरन काम करा दिया। बेलाहार के प्रकाश त्रिपाठी पुत्र प्रेम नरायन ने बताया कि उनकी पांच बीघा भूमि पर ज्यादा कब्जा किया गया है। जब उन्होंने रोका तो उन्हें जबरिया चुप करा दिया गया। इसी तरह मान सिंह बदन सिंह ने डेढ़ बीघा भूमि ज्यादा अधिग्रहण का आरोप लगाया। किसान वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अब्दुल रहमान, हाकिम सिंह, प्रकाश तिवारी, लायक सिंह, बृजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी, बृजराज सिंह आदि किसानों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि जहां एक तरफ उनकी भूमि का अधिक अधिग्रहण किया गया है। वहीं दूसरी ओर बैनामा ली गई भूमि से काफी हिस्सा छोड़ दिया गया है। हंगामा कर रहे किसानों की समस्या के बाद यूपीडा के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि कई स्थानों पर किसानों के पास भूमि कागज नहीं है तो कई जगह कब्जा कहीं और था। ऐसी समस्या को लेकर कार्रवाई की जा रही है। ककराही ग्राम पंचायत में समस्या के निस्तारण का काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही बेलाहार में भी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें