फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया खुर्द गांव के पीड़ित ताहरसिंह ने पिटाई के निशान दिखाए

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- लोहिया खुर्द गांव के पीड़ित ताहरसिंह ने पिटाई के निशान दिखाए - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव में पांच दिन पहले गाना बजाने से रोकने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीट दिया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर दंपति ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव निवासी ताहर सिंह उर्फ कल्लू पुत्र रामदीन ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि गत 18 नवंबर को उसके बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। घर के पास एक आटा चक्की पर तेज आवाज में गाना बज रहा था। बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही थी। उसने चक्की पर जाकर गाना बंद करने के लिए कहा तो उस पर लाठी से हमला बोल दिया गया।
वह भागकर घर आया तो वहां भी डंडों से मारपीट की गई। उसकी पत्नी सोनी देवी बचाने आई तो दबंगों ने उसे भी पीटा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ताहर सिंह ने पुलिस पर दबंगों से साठगांठ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस संबंध में बसरेहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश बाबू चौहान ने कहा कि शिकायतकर्ता ताहर सिंह ने शराब पीकर गाली गलौज की थी। इस पर मारपीट हुई है। एसएसपी के स्तर से आदेश मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें