फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुद्ध के विचारों से ही दुनिया को बचाना संभव’

Mon, 14 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा।  इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व बौद्ध संस्थान के उपाध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति एवं भाईचारे का संदेश देने का काम किया है। आज जब पूरी दुनिया बारूद ढेर के पर है । ऐसे में बुद्ध के सिद्धांतों -विचारों को फैलाकर ही दुनिया को बचाया जा सकता है। उन्होंने पंडाल के बगल में बने गौतम बुद्ध पार्क को भव्यता प्रदान कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्यमंत्री व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध के आदर्शों व विचारों को लोगों के बीच फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने बुद्ध के जीवन पर शेरों शायरी के जरिए भी चर्चा की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य ने कहा कि बौद्ध सम्मेलन के जरिए एकजुट होने पर जोर दिया।

उन्होंने गौतम बुद्ध के संदेशों को गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं बुद्धा पार्क के सुंदरीकरण की मांग भी सरकार व जनप्रतिनिधियों से की। सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि उन्होंने दूसरे देशों में भी जाकर देखा, वहां भी लोग बुद्ध के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा प्रदेश सरकार से पार्क के सुंदरीकरण के लिए बजट पास करा दिया है। इससे पहले अतिथियों ने बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर कई लोगों ने गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने बुद्ध वंदना पेश की। विधायक रघुराज सिंह की ओर से बौद्ध भिक्षुकों को शाल भेंट की गई। सम्मेलन के संयोजक विक्रम बौद्ध ने अतिथियों को शील्ड भेंट की। सम्मेलन की अध्यक्षता बौद्ध भिक्षु विनय कीर्ति व संचालन हरीओम शाक्य ने किया।

 समापन पर विक्रम बौद्ध ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बालभ्यासी शाक्य, आचार्य विनोद त्रिपाठी, भंते कारुणिक, विजय बहादुर कुशवाहा, प्रदीप शाक्य, बबलू, अजय कुमार सिंह, केपी सिंह, शिवनारायण शाक्य, डॉ. सीमा शाक्य, मीना शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें