फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बीटेक की छात्रा ने जहर खाकर जान दी, पिता बोला- पता नहीं...बेटी ने किस कारण जहर खाया, जांच शुरू

Wed, 21 Jun 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने किस कारण जहर का सेवन किया है, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। 17 तारीख को वह अपने मामा के घर से लौट कर आई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में शहर के कटरा सेवाकली में बीटेक की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के कटरा सेवा कली निवासी अनुपम अग्निहोत्री की पुत्री शानवी (21) ने सोमवार देर रात जहर खा लिया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, तो उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने किस कारण जहर का सेवन किया है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। 17 तारीख को वह अपने मामा के घर से लौट कर आई थी। घर पर सभी लोगों से सही से बात कर रही थी। । युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें