फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज का हित बसपा में सुरक्षित

Sun, 25 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसपा की ब्राह्मण भाईचारा समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा महेवा स्थित एक गार्डन में रविवार को बसपा की ब्राह्मण भाईचारा समिति की बैठक हुई। जिला पंचायत सदस्य पंडित सोनू चौधरी के संयोजन में वक्ताओं ने सपा और भाजपा को ब्राह्मण विरोधी पार्टी बताया। ब्राह्मणों से एक बार फिर बसपा की सरकार बनवाने का आवाहन किया गया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि बहन मायावती से अधिक सम्मान हमारे समाज को किसी ने नहीं दिया। हम सभी लोग भरथना से राघवेंद्र गौतम को जिताएं। वहीं प्रत्याशी गौतम ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए समाज के प्रति खरा उतरने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता पंडित शिवनाथ त्रिपाठी ने और संचालन सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। बसपा नेता सोमहरि अवस्थी, सोनू चौधरी ने सभी अतिथियों, बुजुर्गों का स्वागत किया। बैठक को गुड्डू मिश्रा ,बबलू शुक्ला, अश्वनी पाठक, बंटू बाजपेई, गणेश पांडेय, सत्य नारायण तिवारी, विमलेश पांडेय आदि ने संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें