फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में स्कूल की छत से कुएं में गिरी बीएससी की छात्रा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। इंटर कॉलेज की छत पर खेलते समय बीएससी की छात्रा परिसर में बने कुएं में गिर गई। पुलिस ने उसे निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चकरनगर निवासी मुनेश गुप्ता की पुत्री अंशिका (21) बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार शाम पांच बजे वह सहेलियों के साथ जवाहर इंटर कॉलेज की छत पर खेल रही थी। पैर फिसलने से छात्रा छत से नीचे बने कुएं में जा गिरी। सहेलियों ने हादसे की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ राकेश वशिष्ठ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को कुएं से निकलवाया। छात्रा को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें