फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहन की शादी से पहले भाई का फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11: राहुल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

-बहन की तीन फरवरी को तय है शादी, घर में चल रहीं तैयारियां
-पुलिस आत्महत्या बता रही, फिलहाल परिजन कुछ नहीं बोल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। क्षेत्र के नगला काली-पाली खुर्द गांव में रविवार सुबह युवक का शव खेत में झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला। युवक के बहन की तीन फरवरी को शादी तय है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ, प्रभारी निरीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला काली-पाली खुर्द निवासी यदुनाथ उर्फ राजवीर ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनके पुत्र राहुल (20) का शव खेत में फंदे पर लटका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक राहुल की बहन राधा की शादी तीन फरवरी, मंगलवार को होनी है।
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के चलते राहुल कुछ दिन पहले ही गुजरात से घर लौटा था। घर में शादी की तैयारियां पर चल रही थीं और पूरा परिवार उत्सव तैयारियों में व्यस्त था। इसी बीच हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। फिलहाल परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ आरडी मौर्य, थाना प्रभारी विक्रम सिंह व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल परिजनों इस मामले में अभी तक कुछ नहीं बताया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें