फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टूटे पोल बदले, छह दिन बाद नलकूपों को मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। ओवरलोड वाहनों से टूटे पोलों को बदलकर सोनेपुरा नलकूप फीडर से बिजली आपूर्ति छह दिन बाद चालू कर दी गई। सिंचाई के लिए परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

सरसों के भूसे से भरे ओवरलोड वाहन से चार फरवरी को सोनेपुरा, टिटावली, सिरसा, विंडवा कला गांव में बिजली के छह पोल टूट गए थे। इससे सोनेपुरा नलकूप फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस फीडर से जुड़े 14 गांवों के करीब 50 निजी और सरकारी नलकूप बंद हो गए थे। किसान सिंचाई के लिए परेशान थे। इस समस्या को अमर उजला ने नौ फरवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया।
प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर पोल बदल दिए। टिटावली निवासी किसान लवकुश यादव ने बताया कि किसान सिंचाई के लिए परेशान थे। शनिवार को लाइन पर तेजी से काम हुआ और रविवार सुबह से ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। जेई राजा बाबू ने बताया कि नलकूप लाइन के टूटे पोल बदल दिए गए हैं। कुछ और पोल जर्जर हैं। उन्हें भी बदला जाएगा। नलकूप लाइन की आपूर्ति चालू कर दी गई। एक बिजली का पोल लग नहीं सका है। उसे भी जल्द लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें