फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 58 लाख से जगमग होंगी शहर की प्रमुख सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की प्रमुख सड़कों को जगमग करने के लिए नगर पालिका परिषद 58 लाख रुपये खर्च करेगा। पहले चरण में डीएम चौराहे से एसएसपी चौराहा व जिला अस्पताल तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर की प्रमुख सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता था। स्ट्रीट लाइटें न होने से कुछ मार्गों पर राहगीर अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। इसी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने पहले चरण में लाइटों को लगवाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर लाइटें लगवाई जाएंगी। 15 वें वित्त से डीएम चौराहे से एसएसपी चौराहा व जिला अस्पताल तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम चल रहा है। इन दोनों मार्गों पर 100 लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर पालिका परिषद के ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि लाइटें लगवाने काम चल रहा है। चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर के सभी मार्गों को दूधिया रोशनी से जगमगाया जाएगा।




इन मार्गों पर भी लगेंगी लाइटें
शास्त्री चौराहे से पक्का बाग तिराहे तक, रामलीला रोड पर, टिक्सी मंदिर से पचराहा मार्ग से कोतवाली चौराहे तक, एसएसपी चौराहा से बलराम सिंह चौराहा होते हुए नौरंगाबाद चौराहा तक लाइटें लगवाई जाएंगी। पक्का तालाब से नुमाइश चौराहे तक भी स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें