भरथना। राजागंज मोहल्ला स्थित एक बंद घर की खिड़की तोड़कर चोर टीवी व रसोई गैस सिलेंडर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
कस्बा क्षेत्र के मोतीगंज मोहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ अपोले पुत्र स्व रामनाथ अपने इसी घर में मौजूद दुकान में प्रोवीजन स्टोर चलाते हैं। शैलेंद्र ने बताया कि उनका नया घर राजागंज मोहल्ला के पीछे नई बस्ती में बन रहा है। परिवार समेत वह मोतीगंज मोहल्ला वाले पुराने घर में रह रहे हैं। कभी-कभार नए घर में जाते हैं। लिहाजा वहां भी टीवी, गैस सिलेंडर व कुछ घरेलू सामान रख दिया था।
शुक्रवार रात को इसी नए बंद मकान की बाहरी दीवार पर मौजूद खिड़की तोड़कर चोर एक कलर टीवी व गैस सिलेंडर ले गए। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने खिड़की टूटी हुई देखी तो शैलेंद्र को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।