फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आज से शुरू होगा ब्रह्माणी देवी का लख्खी मेला, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेंगे भक्त

विज्ञापन
फोटो: 17 ब्रह्माणी देवी के मंदिर में सज रहे मेले में लगीं दुकाने। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में यमुना नदी की तलहटी स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर लगने वाले पांच दिवसीय लख्खी मेले का शुभारंभ आज होगा। यह मेला एक अगस्त तक चलेगा। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा होने के कारण इस बार मेले का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ब्रह्माणी देवी के दरबार में पहुंचकर झंडे चढ़ाकर मन्नत मांगेंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वाधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर पर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी बलरई आलोक कुमार को सौंपी गई है, जबकि जसवंत सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में सात उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, एक गार्द, तीन दर्जन कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी, दो दर्जन महिला सिपाही, आधा ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें