फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत

Fri, 26 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खनाबांध के पास पैदल जा रहे बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खनाबांध निवासी शरद कुमार का बेटा रोहित(4) गुरुवार को अपनी मां के साथ गांव के बाहर वट वृक्ष की पूजा करने गया था। जब पूजा करने के बाद मां रोहित के साथ घर आ रही थी, तभी रास्ते में तेजी से आ रहे एक बाइक सवार ने रोहित को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। रोहित को उसके परिजन उपचार के लिए ले अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ऊसराहार देव प्रकाश रावत ने बताया पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें