फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की फिर टूटी रॉड तीन घंट ठप रहा यातायात

Sat, 20 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद जिले के तहत भदान और बलरई रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात मालगाड़ी की ब्रेक रॉड ट्रैक पर टूटकर गिर पड़ी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कंट्रोलर ने डाउन की सभी ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया।
विज्ञापन


करीब सवा तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। आधा दर्जन सवारी गाड़ियां पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रात में ही अफसरों ने ट्रैक पर पेट्रोलिंग की। टूटा हुआ हिस्सा बरामद होने के करीब सवा तीन घंटे बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की टूटी रॉड ट्रैक से रगड़ रही थी। भदान स्टेशन मास्टर ने रगड़ के साथ चिंगारी उठती देखी तो सूचना कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद तुरंत ट्रेन को बलरई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। चेकिंग में पता चला कि ट्रैक से रगड़ रहा हिस्सा रास्ते में कहीं गिर गया है।
विज्ञापन


यह कहीं कोई हादसे का कारण न बन जाए तो डाउन लाइन की ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। इसके बाद अफसरों ने ट्राली के जरिए भदान रेलवे स्टेशन से लेकर बलरई रेलवे स्टेशन तक रात में ही पेट्रोलिंग की। ट्रैक से टूटी हुई ब्रेक रॉड बरामद होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।

इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर रात 3:40 बजे से लेकर शनिवार की सुबह सात बजे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। इससे संगम एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस सहित पांच माल गाड़ियां टूंडला और इटावा के बीच दो से लेकर तीन-तीन घंटे तक  खड़ी रहीं।

यातायात शुरू होने के बाद सभी ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रैक बाधित होने के कारण आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से इटावा स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय स्तर पर अधिकारी किसी भी तरह की कोई जानकारी देने से बचते रहे।

एक दिन पहले हुई घटना से सतर्क रहे अफसर
मालगाड़ी का हिस्सा टूटकर ट्रैक पर गिरने के बाद अफसर सक्रिय हो गए। ठीक एक दिन पहले ही मालगाड़ी से टूटकर गिरी ब्रेक ब्लाक एसेंबली ट्रैक में फंस जाने से गुरुवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जा रही एसी स्पेशल ट्रेन पलटते-पलटते बची थी। करीब दो घंटे तक अप लाइन बाधित रही थी।

इलाहाबाद मंडल के अफसरों ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें