फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई फर्जी चेकिंग टीम, माफी मांगकर छूटी

Sun, 15 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के गांव रौरा में शनिवार को कुछ युवक बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंच गए। शक होने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को फोन किया तो पता चला कि उक्त गांव में कोई चेकिंग दल नहीं भेजा गया। बाद में काफी देर तक ग्रामीण उन्हें पकड़े रहे। युवकों के काफी गिड़गिड़ाने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय कुछ युवक गांव के घरों में घुसकर बिजली की चेकिंग करने लगे। लोगों ने पूछा तो बताया कि उन्हें गांव के हर घर को चेक करना है। देखना है कि कहां मीटर लगा और कहां नहीं। कटिया की भी छानबीन करनी है।

इस बीच युवकों ने कुछ घरों में पैसों की मांग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों शक हो गया। उन्होंने युवकों को घेरना शुरू कर दिया। अपने को फंसा देख कुछ युवक तो खिसक लिए लेकिन दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों से गांव में जांच दल के आने के बारे  में पूछा तो पता चला कि विभाग की कोई भी टीम का दौरा आज रौरा गांव में नहीं है।
विज्ञापन


बाद में युवकों के काफी गिड़गिड़ाने पर ग्रामीणों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। ग्राम प्रधान रौरा जितेंद्र सिंह चोैहान ने बताया कि गांव बराहार और हनुमानपुरा के लोगों से कुछ युवक बिजली चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहे थे। तभी गांव वालों को शक हुआ और उन्होंने दो युवकों को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इन युवकों ने बराहार के बेनीराम और हनुमानपुरा के रामसनेही, ऋषीपाल सहित अन्य लोगों से पांच पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें