फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल हुए खराब

Thu, 12 Oct 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
ब्लड सैंपल - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
बकेवर। सहसाें थाना क्षेत्र के क्वारी नदी पुल के नीचे मिले दो किशोरियों की शव की पहचान की गुत्थी सुलझते, सुलझते फिर उलझ गई। किशोरियों की शिनाख्त के लिए उनकी माताओं का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। नसीरपुर बोझा की दो महिलाओं का ब्लड सैंपल रास्ते में खराब हो गया। लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगसाला ने फिर से ब्लड सैंपल भेजने को कहा है। इस बार मां-बाप दोनों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। उधर, इसी बीच एक लापता किशोरी के पिता की विगत सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन


बीती 12 सितंबर को सहसों थाना क्षेत्र की क्वारी नदी पुल के नीचे दो किशोरियों के शव मिले थे। युवतियों की हत्या करके शव नदी में लाकर फेंके गए थे। शवों की पहचान काफी उलझ गई थी। बाद में बकेवर थाना क्षेत्र के नसीरपुर बोझा गांव से करीब 6 माह से लापता दो किशोरियों के परिजनों ने अपनी पुत्रियों के शव होने का दावा पुलिस से किया था। एक बार पहचान पचड़े में पड़ जाने के बाद अब सहसों पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसलिए पुलिस शवों का डीएनए परीक्षण के जरिए पहचान कर रही है।

इसके लिए सहसों थाना पुलिस ने बकेवर के नसीरपुर बोझा गांव के अपने पुत्रियों के शव होने का दावा करने वाले परिजनों के लापता पल्लवी व काजोल की माता के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए परीक्षण के लिए भेजे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि लखनऊ भेजा गया ब्लड का सैंपल खराब हो गया। जिस आइस बॉक्स में ब्लड  सैंपल गया था उसमें आइस रास्ते में घुल जाने से ब्लड के सैंपल खराब हो गए। अब पुलिस दोबारा ब्लड सैंपल लेकर भेजने की तैयारी कर रही है। इस बार युवतियों के मां व बाप दोनों के ब्लड सैंपल भेजे जाएंगे। लखनऊ स्थिति विधिविज्ञान प्रयोगशाला से निर्देश दिया गया है कि परीक्षण के लिए माता-पिता दोनों का ब्लड सैंपल लेकर भेजा जाए।


नसीरपुर बोझा से लापता दो चचेरी बहनों पल्लवी व काजोल 15-15 वर्ष में से काजोल के पिता हीरा सिंह की विगत सोमवार को बीमारी के कारण मौत हो गई। इसलिए अब उसकी पहचान के लिए काजोल की माता व पिता की जगह उसकी मां व भाई का ब्लड सैंपल भेजा जाएगा। नए एसओ सहसों उपेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही दोनों के परिजनों का ब्लड सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें