फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव

Fri, 16 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
टकरूपुरा विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी करते भाजपाई और व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखना में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान भाजपाइयों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को टकरूपुरा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधायक सावित्री कठेरिया ने एक्सईएन ट्रांसमिशन से बिजली संकट पर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

    बिजली संकट से परेशान भाजपाई और व्यापार मंडल के विनोद पोरवाल, इंद्रकुमार जैन, अरविंद पोरवाल के साथ दर्जनों लोग टकरूपुर स्थित बिजली घर पहुंचे। यहां से लखना, बकेवर, चकरनगर, बहादुरपुर नवादा के सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। भीड़ देखकर गेटमैन ने गेट नहीं खोला तो लोग बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। कुछ देर बाद गेट खुला तो घेराव करने वाले लोग अंदर पहुंचे। वहां एक्सईएन ट्रांसमिशन अजातशत्रु व एसडीओ अमित कुमार का घेराव किया। एक्सईएन ने लोगों को बताया कि उनको जितनी बिजली मिल रही है, दे रहे हैं। इस पर भाजपाइयों और व्यापारियों ने कहा कि बमुश्किल 7 से 8 घंटे ही बिजली आ रही है। इस पर एक्सईएन ने रजिस्टर दिखाया। जिसमें 15 जून को करीब 11 घंटे से अधिक की कटौती दर्ज थी। एक घंटे बाद भी घेराव हटते न देखकर एक्सईएन ट्रांसमिशन अजातशत्रु ने लखनऊ और पनकी पावर हाउस के अधिकारियों से बात कर स्थिति बताई। इस पर कुछ देर बाद ही कानपुर से लाइट चालू कर दी गई।
   भाजपाइयों ने इसकी जानकारी भरथना विधायक सावित्री कठेरिया को दी। वह भी टकरूपुर  बिजली घर पहुंच गई। घेराव करने वालों ने ज्ञापन देकर कर तीन दिन का समय दिया। करीब 3 घंटे तक टकरूपुर ट्रांसमिशन 132 व लखना बिजली घर पर अधिकारियों का घेराव किया। लखना स्थित बिजली घर पर जेई कन्हैया लाल व अन्य कर्मचारियों से बिजली कटौती का हिसाब मांगा। जेई कन्हैया लाल ने बताया कि जितनी बिजली आपूर्ति टकरूपुर से दी जा रही है, उतनी सप्लाई दी जाती है।  उन्होंने विधायक व भाजपाइयों से कहा कि ट्रांसमिशन के अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान डॉ गोविंद मोहन त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी, मिंटू दीक्षित, शिवकुमार चौहान सन्तोष चौहान, प्रशांत दीक्षित पीटू दीक्षित शिवनाथ पाल, जगवेंद्र चौहान, जानू तिवारी, दुष्यंत, अंकुश जैन, नंदराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें