फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पहले अपना घर व पार्टी को संभालें: भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
शताब्दी ट्रेन में बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दिए बयान पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव पहले अपना परिवार, घर व पार्टी को संभालें, उसके बाद भाजपा के विधायकों को तोड़ने की बात सोचें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यह बात गुरुवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से कानपुर जाते समय मीडिया से हुई बातचीत के दौरान कही। केशव प्रसाद मौर्य के बारे में कहा वे भाजपा की विचारधारा के नेता हैं। वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं। भाजपा को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास जारी है। कहा कि हम सरकार में हैं, उसकी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें