फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लोग बेईमान, कम वोटिंग पर कर लेते हैं बेईमानी : शिवपाल

Tue, 05 Mar 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के लोग बेईमान, कम वोटिंग पर कर लेते हैं बेईमानी : शिवपालइटावा। सैफई के एक निजी विद्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 95 प्रतिशत तक बूथों पर जाकर मतदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार को हटाने के लिए इस बार बहुत मेहनत करनी होगी। यदि यह सरकार नहीं हटी तो लोगों से संविधान में मिले अधिकार भी छिन जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई बहुत बेईमान हैं। जहां कम वोट पड़ते हैं वहां बेईमानी से जीत जाते हैं। इससे बचने का सही तरीका यही है कि ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करने और अच्छे बोलने की भी हिदायत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें