बकेवर में खंड शिक्षा अधिकारी महेवा का पुतला फूंकते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। तीन तलाक के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के संबंध में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के खिलाफ भाजपा ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका।
महेवा विकास खंड में परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों और संकुल प्रभारियों को दिशा निर्देश देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह संपूर्ण पीएस प्लस जेएचएस व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ग्रुप एडमिन हैं। इस पर एक पोस्ट करने पर भाजपा नेता रामानंद त्रिपाठी, महेश चंद्र वर्मा, डॉ. गोविंद तिवारी, संजय त्रिपाठी गगन , मिंटू दीक्षित, प्रशांत ने नहर पुल पर खंड शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका।
उधर, बीएसए ओपी सिंह ने बताया कि समाचारपत्रों के माध्यम से यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है। उनका जवाब मिलने के बाद व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज की तकनीकी विशेषज्ञ से जांच कराई जाएगी। यदि खंड विकास अधिकारी को दोषी पाया गया तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।