पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अर्जुन नगर में सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की सूचना पर पुलिस ने सड़क पर मिले घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अर्जुन नगर में भाजपा नेता की बस ट्रेवल्स एजेंसी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने बस चालक के शव को सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अर्जुन नगर में सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की सूचना पर पुलिस ने सड़क पर मिले घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मुकेश तिवारी के रूप में हुई है जो इटावा में ही एक निजी बस ट्रेवल्स एजेंसी में चालक की नौकरी करता है।
उसे को गोली मारी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ट्रेवल्स एजेंसी एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।