फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 26 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भाजपा नेता की लग्जरी कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद कार भी एक खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन



लोगों को आता देख भाजपा नेता व कार चालक वहां से निकल गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घायल को अस्पताल भेजा। यहा हादसा गुरुवार को चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मधैआपुर व कटैयापुर के बीच हुआ।

 
गांव मधैयापुरा निवासी विनय कुमार (20) पुत्र राम कुमार यादव अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश पुत्र रमेश चंद्र के साथ बाइक से कटैआपुर की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद 3 बजे एक मोड़ पर भाजपा नेता मनीष यादव निवासी पतरे की सामने से आ रही लग्जरी कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



बाइक सवार विनय कार के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अनियंत्रित कार एक खड्ड में जाकर पलट गई।


हादसा देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख भाजपा नेता मनीष व उनका चालक कार को छोड़कर भाग निकले। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल ओमकार को इलाज के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज किया जा रहा है। भाजपा नेता मनीष यादव बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें