फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को भाजपा से मुक्त कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से परेशान है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश को भाजपा से मुक्त कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा। यह बात सोमवार को भरथना के बृजराज नगर एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की गरीब जनता, किसान, बेरोजगार अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटक रहे हैं। उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।
इसलिए होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के नेता के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पार्टी की नीतियों-रीतियों को गांव-गली तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जनसंपर्क करना शुरू कर दें।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र सिंह (बाबाजी), विपिन यादव, अजय यादव, संजीव यादव, अशोक यादव (छुल्लू), पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें