फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष मकान बेचने को मजबूर

विज्ञापन
भाजपा के बूथ अध्यक्ष भूरे ने लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के किदवई नगर में भाजपा बूथ अध्यक्ष एक वर्ग विशेष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपना मकान बेचने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

उसने मकान के बाहर बिकाऊ के साथ-साथ पलायन करने का पोस्टर भी चपका दिया है। पीड़ित ने एसएसपी इटावा को प्रार्थना पत्र भी दिया है। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
किदवई नगर मोहल्ला निवासी भूरे ने मोहल्ले में रहने वाले वर्ग विशेष के लोगों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह उनकी दबंगई से परेशान होकर घर बेचकर पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन

वर्ग विशेष के लोग उसे आए दिन परेशान करते है। उसे मकान बेचकर कहीं और चले जाने की धमकी देते रहते हैं। 17 जून को इन लोगों ने उसके घर मे घुसकर 20 हजार रुपये व जेवरात चुरा लिए।
विज्ञापन

उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने इस बाबत मंगलवार को एसएसपी इटावा से जाकर मुलाकात की। उन्हें अपना प्रार्थनापत्र भी दिया।
एसएसपी को पलायन करने का प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद बकेवर पुलिस मामले में सक्रिय हुई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें