फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर थी भ्रष्टाचार की इमारत: भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत। स? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ट्विन टावर भ्रष्टाचार की इमारत थी, जिसे ढहा दिया गया है। इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास है और आशीर्वाद है। इसे लेकर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से लखनऊ जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रेलवे स्टेशन पर रुके और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। वे लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने जा रहे थे। प्लेटफार्म नंबर तीन पर शताब्दी एक्सप्रेस के रुकते ही भाजपा कार्यकर्ता भारत माता जय... के नारे लगाने लगे। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का माल्यार्पण, पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, सुबोध तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें