फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 05 Nov 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता व अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अल्पना यादव। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। भाजपा ने बहुप्रतीक्षित  नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी कृपानारायन तिवारी ने बताया कि  इटावा में अध्यक्ष पद पर विनीता गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। विनीता गुप्ता भाजपा के जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता की पत्नी हैं। इसके अलावा इटावा जिले की कुल तीन नगर पालिका परिषदों में से एक में भाजपा ने अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें इटावा से विनीता गुप्ता, भरथना से चरण सिंह  चक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जसवंतनगर नगर पालिका परिषद में अभी किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत इकदिल में डॉ. सुशील सम्राट, बकेवर में शिवकुमार कठेरिया एवं लखना में हरनाथ सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कांग्रेस ने भी इकदिल नंगर पंचायत को छोड़कर बाकी पांच निकायों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें सपा के दो बागी भी शामिल हैं। सपा से बगावत करने वाले आलोक यादव की पत्नी अल्पना यादव को कांग्रेेस ने इटावा नगर पालिका परिषद से एवं दूसरे बागी शिवरतन सिंह कठेरिया को बकेवर नगर पंचायत से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


कांग्रेेस जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने लखनऊ से फोन पर बताया कि इटावा से अल्पना यादव, भरथना से डॉ. हरविलास कठेरिया, जसवंतनगर से महिपाल सिंह, लखना से अजय प्रताप सिंह, बकेवर से शिवरतन सिंह कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इकदिल नगर पंचायत में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें