फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बायोमीट्रिक डिवाइस खराब, 10 दिन से नहीं बन रहे आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 24 आधार न बनने से डाकघर में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन





डाकघर व बीआरसी पर काम ठप होने से अभिभावक हैं परेशान



संवाद न्यूज एजेंसी



चकरनगर। बीआरसी और डाकघर चकरनगर में आधार कार्ड बनाने व संशोधन की बायोमीट्रिक डिवाइस पिछले करीब दस दिनों से खराब पड़ी है। इससे आम जनता के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन लोग उम्मीद लेकर केंद्रों पर पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं।



बुधवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर अपडेट कराने और नए कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही डाकघर और बीआरसी पर लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन काम बंद होने से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ब्लॉक क्षेत्र में केवल दो स्थानों पर ही आधार सेवा उपलब्ध होने के कारण पहले से ही भीड़ का दबाव था, उधर बायोमीट्रिक मशीन खराब होने से समस्या और गंभीर हो गई है। छोटे बच्चों को लेकर पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




फोटो 25 : हीरालाल परिहार



चकरनगर निवासी हीरालाल परिहार ने बताया कि दस दिन से लगातार लोग आ रहे हैं, लेकिन हर बार बायोमीट्रिक मशीन खराब बताकर लौटाया जा रहा है। उन्हें बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराना है स्कूल शुरू होने को हैं लेकिन अभी तक आधार अपडेट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




फोटो 26 : छात्र कृष्ण



घुसींग गांव निवासी छात्र कृष्ण ने बताया कि उसे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना है, बिना इसके कोई काम नहीं हो रहा। 20 किलोमीटर दूरी तय कर वह डाकघर आए, लेकिन बिना काम पूरा हुए वापस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें