प्रधान पद के लिए प्रथम चरण के नामांकन में पहले दिन
ताखा में दावेदार और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन प्रधान पद के
लिए 193 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 37 नामांकन हुए। कुल 230
नामांकन हुए। प्रथम चरण में ताखा ब्लाक से प्रधान पद के 42 एवं ग्राम
पंचायत सदस्य 542 पदों के लिए चुनाव होंगे।
निर्वाचन अधिकारी ताखा
धर्मपाल यादव के निर्देशन में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
ब्लाक मुख्यालय के आसपास पुलिस ने पहले ही बैरियर लगा दिए गए थे। मेनगेट
से प्रत्याशी एवं प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया।
निर्वाचन
अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव ने बताया पहले दिन प्रधान पद के 193 एवं ग्राम
पंचायत सदस्य पद के 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं । वहीं प्रत्याशियों के
नामांकन में बैंकों में जमा होने वाली चालान फीस को लेकर सोमवार को
मारामारी रही।
भरथना की एसबीआई बैंक में पूरे दिन चालान जमा करने
वालों की लाइन लगी रही। निर्वाचन अधिकारी ने बताया सभी प्रत्याशियों को
बैंक में चालान फीस जमा करना अनिवार्य है, लेकिन विशेष परिस्थिति में ब्लाक
मुख्यालय पर ही राशि नकद भी जमा की जाएगी।