शहर में दो मकान गिरे, गृहस्थी हुई बर्बाद
इटावा। शहर के दो मोहल्लों में दो मकान गिरने से गृहस्थी दबने से भारी नुकसान हो गया। जटपुरा के मनु श्रीवास्तव का आवास जर्जर हालत में है। पिछले साल बारिश के दिनों में उनके मकान का एक हिस्सा गिर गया था। बुधवार सुबह दो बजे एक ओर का बाहरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। आहट होने पर परिजन बाहर निकल गए। इससे बाल-बाल बच गए। इसमें गृहस्थी का सामान दब गया। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मद्द की गुहार लगाई है। उधर, महेराचुंगी स्थित प्रकाश नगर निवासी कारब यादव का भी मकान भरभराकर गिर गया। इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ है। परिवार की गृहस्थी का सामान दबने से नुकसान हुआ है।