फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा और चकरनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हेलमेट नहीं पहने बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक इटावा शहर के मुहल्ला करनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मोहल्ला करनपुरा निवासी धीरेंद्र सिंह चौहान उर्फ धुर्रू (38) सोमवार को अपने गांव नंदा गया था। खेतों में बुआई के लिए शुक्रवार को वह खाद लेने के लिए सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा चौराहा पर पहुंचा। खाद को ट्रैक्टर से रवाना करने के बाद जब वह बाइक से गांव लौट रहा था तो हनुमंतपुरा चौराहा से चकरनगर के बीच ट्रक ने उसे रौंद दिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर ग्राम नंदा में मौजूद उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें