बाइक सवार लुटेरे ने बाइक सवार महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर लूट ली और भाग गया। बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर भरथना ओवरब्रिज के पास घटना हुई।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के खेड़ापति मुहाल निवासी नवीन कुमार दीक्षित ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी पिंकी दीक्षित व पुत्री जिज्ञासा के साथ बाइक से औरैया जिले के गांव करमपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
तभी भरथना ओवरब्रिज के आगे पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने पिंकी के गले पर झपट्टा मारकर जंजीर लूट ली। झपट्टे से पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा।