फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 12 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महेरा चुंगी के पास कटरा शमशेर खां वाली गली में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लोगों ने जमकर फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन



लोग जब तक कुछ समझ पाते, बाइक सवार फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी मिलने पर  सीओ सिटी शिवराज सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश राय भी मौके पर पहुंचे।


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम एक छात्रा से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। छात्रों के विरोध करने पर युवकों से मारपीट भी हुई थी। इसके जवाब में युवकों ने आज फायरिंग की। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे कटरा शमशेर खां वाली गली में तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन



इससे दुकानदार शटर गिराकर दुबक गए। इलाकाई लोगों का कहना है कि फायरिंग कर रहे लोग तिराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर तक गए और वहां से लौट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवारों के पास दो राइफल व कुछ के पास पिस्टल भी मौजूद थी।


बाइकों पर युवकों के साथ एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति साथ था, उसके पास भी राइफल थी। उन लोगों ने करीब आठ-दस राउंड फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर कोतवाल विनोद यादव फोर्स के मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।


बाद में सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश राय, सीओ सिटी शिवराज के अलावा क्यूआरटी के जवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से फायरिंग करने वालों के बारे में जानकारी चाही, पर कोई कुछ नहीं बता सका।
वहीं, कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि गुरुवार की शाम कोचिंग पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। कोचिंग के कुछ छात्रों के विरोध करने पर युवकों से मारपीट हुई थी।


लोगों को मानना है कि वही छात्र शुक्रवार को अपने साथियों के साथ आए और छेड़छाड़ करने वाले युवकों को जवाब देने के उद्देश्य से फायरिंग की। उधर, कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर की गई है। फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें